logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

रविवार का दिन नागपुर के लिए बेहद ऐतिहासिक, DCM देवेंद्र फडणवीस ने कहा- दौरे से पहले पीएम ने दी दो और सौगातें


नागपुर: विदर्भ, मराठवाड़ा सहित पूरे राज्य के विकास में महत्वपूर्ण माने जाने वाले समृद्धि महामार्ग का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नागपुर में करने वाले हैं। यह बेहद ऐतिहासक है। यह महामार्ग इस क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा। शुक्रवार को नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ने यह बात कही। उन्होंने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री ने अपने दौरे के पहले शहर को दो और प्रोजेक्ट की सौगात दी है। 

फडणवीस ने कहा कि, "पिछली सरकार जिसमें मैं मुख्यमंत्री था उस समय हमने दो प्रोजेक्ट केंद्र सरकार को भेजे थे। जिसमें पहला नाग नदी पुनरुज्जीवन परियोजना और दूसरा नागपुर मेट्रो के दूसरे चरण शामिल था। कल केंद्र सरकार ने दोनों परियोजना को अपनी मंजूरी दे दी है। यह बेहद ऐतिहासिक है।" उन्होंने आगे कहा, “नाग नदी सफाई परियोजन में 2000 रूपये खर्च किया जाएगा। जिसकी फंडिंग जायका द्वारा किया जाएगा।”

महाविकास ने दूर नहीं की दिक्कत

उपमुख्यमंत्री ने पिछली महाविकास अघाड़ी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, "2019 में जब यह दोनों प्रोजेक्ट मान्यता के लिए आए थे, इसमें बेहद छोटी-छोटी दिक्कते थी। लेकिन महाविकास अघाड़ी ने इसपर कुछ नहीं किया। जिसके कारण दो ढाई साल तक दोनों प्रोजेक्ट पड़े रहे। लेकिन हमने पिछले 25 दिन में उन सभी दिक्कतों को दूर किया और केंद्र सरकार ने प्रोजेक्ट को मान्यता दे दी।