logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

अजित पवार संघर्ष करने वाला व्यक्ति, सुनील केदार बोले- हमें उन्हें थोड़ा समझने की जरूरत


नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार (Ajit Pawar) के भाजपा (BJP) में जाने की अटकलें लगाई जा रही है। मीडिया में चल रही खबरों की माने तो पवार 40 विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। वहीं इन चर्चाओं पर कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता सुनील केदार (Sunil Kedar) ने प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार को यूसीएन से बात करते हुए कहा कि, "पवार संघर्षशील व्यक्ति हैं और संघर्ष से निकले हैं इसलिए उन्हें थोड़ा समझने की जरुरत है।" इसी के साथ केदार ने मीडिया से अजित पवार को लेकर ऐसी खबरें नहीं चलने का अनुरोध भी किया। 

केदार ने कहा, "पवार संघर्षशील व्यक्ति हैं और संघर्ष से निकले हैं इसलिए उन्हें थोड़ी समझ की जरूरत है। कभी-कभी टिकट की बात होती है लेकिन अब अजीत दादा पवार मुस्कुराना सीख गए हैं इसलिए हम सभी को उनकी मदद करनी होगी और उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान बनाए रखने के लिए अपनी भूमिका निभानी होगी।"

मीडिया से अनुरोध करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, "मीडिया में विभिन्न मुद्दों पर पवार साहब के बारे में चर्चा को तुच्छ न बनाया जाए। अंत में उनका व्यक्तित्व तपकर बना है। वे उस व्यक्तित्व से संपन्न नहीं हैं, इसलिए राजनीतिक और सामाजिक नीति पर काम करने वाले व्यक्ति को संस्कारित और सम्मानित किया जाना चाहिए।"

पवार क्यों नहीं बोले इस पर एनसीपी जवाब देगी?

वज्रमुठ सभा में अजित पवार के नहीं बोलने पर भी केदार ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, “महाविकास अघाड़ी के तीनों दलों में प्रत्येक दल के दो-दो व्यक्तियों को बोलने की अनुमति थी। जिसमें कांग्रेस की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने भाषण दिया। जबकि शिवसेना की तरफ से अकोला विधायक नितिन देशमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाषण दिया। वहीं एनसीपी में जयंत पाटिल और अनिल देशमुख भी बोले। अब अजीत दादा पवार ने भाषण क्यों नहीं दिया यह उनकी पार्टी का फैसला है।”