logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मंगलवार से कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री एग्जाम शुरू, सात हजार से अधिक छात्र परीक्षा में बैठे


नागपुर: राज्य में आज यानी मंगलवार से कक्षा 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) शुरू हो गई है। दसवीं की परीक्षा 30 जुलाई और 12वीं की परीक्षा 8 अगस्त तक चलेगी। इस साल 7 हजार से अधिक छात्र परीक्षा में बैठेंगे।

महाराष्ट्र राज्य और माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जुलाई-अगस्त 2024 में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई है। 10वीं की परीक्षा 16 से 30 जुलाई और 12वीं की परीक्षा 16 जुलाई से 8 अगस्त के दरम्यान होगी। 

नागपुर विभाग से दसवीं के लिए 2600 और बारहवीं के लिए 6700 छात्र परीक्षा देंगे।  परीक्षा के दौरान छात्रों को सुबह के सत्र में 10.30 बजे और दोपहर के सत्र में 2.30 बजे सेंटर पर उपस्थित रहना आवश्यक है। 

सुबह के सत्र में 11 बजे और दोपहर के सत्र में 3 बजे प्रश्नपत्रिका का वितरण किया जाएगा। फरवरी- मार्च 2024 के परीक्षा के समान जुलाई-अगस्त 2024 पूरक परीक्षा में भी निर्धारित समय से 10 मिनट का समय बढ़ाकर दिया गया है।  

देखें वीडियो: