logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

समृद्धि महामार्ग पर मराठा आरक्षण समर्थक कर रहे रास्ता रोको आंदोलन


नागपुर: मराठा आरक्षण की आग भड़कते ही जा रही है. कल सरकार की बैठक के बाद से जगह-जगह आगजनी, तोड़फोड़ की घटनाएं हो रही हैं. राज्य के जिलों में आरक्षण के समर्थन में विविध हिंसक घटनाएं हो रही हैं. वहीं, आज समृद्धि महामार्ग पर भी आंदोलनकारियों ने रास्ता रोको आंदोलन शुरू कर दिया है. 

जालना से 30 किलोमीटर पहले और संभाजी नगर से 80 किलोमीटर दूर समृद्धि महामार्ग पर मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मराठा आरक्षण समर्थकों ने रास्ता रोको आंदोलन शुरू कर दिया. 

यह आंदोलनकारी यहाँ से किसी भी गाड़ी को गुजरने नहीं दे रहे हैं. इसके चलते कई सामान्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस कारण यहां कई गाड़ियां फंसी और लोग फंसे हुए हैं.