logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: उपजिला अस्पताल कामठी में सीईओ का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस


नागपुर: शहर में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के बाद अब जिला प्रशासन ने ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य व्यवस्था की जांच शुरू कर दी है। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौम्या शर्मा ने आज कामठी के उप जिला अस्पताल का औचक दौरा किया और अस्पताल का निरीक्षण किया और दवा का स्टॉक सुनिश्चित किया।

जिला स्वास्थ्य प्रणाली में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 13 तहसील स्वास्थ्य केंद्र, 11 ग्रामीण अस्पताल, 2 उप-जिला अस्पताल, 53 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 316 उप-केंद्रों का एक विशाल बेड़ा है। इस अवसर पर शर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों में निरिक्षण के दौरान इस प्रणाली में आने वाली कठिनाइयों के बारे में जाना।

जो चिकित्सा अधिकारी उप जिला चिकित्सालयों का निरीक्षण करते समय मुख्यालय में मौजूद नहीं रहते। ऐसे चिकित्सा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये। 

अस्पताल की साफ-सफाई और मरीजों की सुविधा के बारे में जानकारी लेने के दौरान उन्होंने सफाई निरीक्षकों को तत्काल दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।