logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

वर्धा रोड की डबल डेकर फ्लाईओवर की तस्वीर खींच संजय राउत ने कसा तंज, कहा- नागपुर बदल रहा है


नागपुर: वज्रमुठ सभा को लेकर महाविकास अघाड़ी की सभा को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी हैं। वहीं इसमें शामिल होने के लिए तीनों पार्टियों के नेताओं का नागपुर पहचान शुरू हो गया। इसी क्रम में नागपुर पहुंचे शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शनिवार को एक ट्वीट किया। जिसमें वर्धा रोड स्थित डबल डेकर फ्लाईओवर की तस्वीर शेयर करते हुए व्यंग करते हुए लिखा, "नागपुर बदल रहा है।"  

अपने ट्वीट में राउत ने लिखा, “नागपुर बदल रहा है जो विकास हुआ है उसका श्रेय नितिन गड़करी को जाता है,लेकिन 2024 में नागपुर का चित्र पूरी तरह से बदला हुआ दिखाई देगा।” ज्ञात हो कि, संजय राउत सभा में शामिल होने के लिए शुक्रवार को ही नागपुर पहुंच गए थे। वहीं वह वर्धा रोड स्थित और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास के बाजु में स्थित रेडिसन होटल में ठहरे हुए हैं। होटल की खिड़की से तस्वीर लेते हुए यह ट्वीट किया। 

रविवार को होगी महाविकास अघाड़ी की सभा 

रविवार 16 अप्रैल को आनंद नगर ग्राउंड पर महाविकास अघाड़ी की सभा होने वाली है। इस सभा के लिए महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने जोरदार तैयारी की हुई है। कांग्रेस समेत तीनों दलों के नेताओं ने सभा को सफल बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। वहीं नेताओं का पहचान भी शुरू हो गया है। तीनों दलों के कई नेता पहले ही नागपुर पहुंच चुके हैं। वहीं उद्धव ठाकरे, अजित पवार, जयंत पाटिल, अशोक चव्हाण जैसे नेता रविवार को नागपुर पहुंचेंगे।