logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

हाईराइज इमारतों में पोलिंग स्टेशन खोलने का टार्गेट, कलेक्टर ने कहा - सभी से चर्चा कर लिया जाएगा निर्णय


नागपुर: लोकसभा चुनाव में प्रशासन की कई कोशिशों के बावजूद मतदान का प्रतिशत अपेक्षा के अनुरूप नहीं बढ़ा। इसी चिंता के समाधान के तौर पर आगामी विधानसभा चुनाव में कई तरह के और प्रयोग किये जाने वाले हैं। इसी के तहत और नागपुर में ऐसे अपार्टमेंट है जहां 200 से अधिक फ्लैट है वहां मतदान केंद्र बनाने की तैयारी है। 

जिले के मुख्य चुनाव अधिकारी और जिलाधिकारी डॉ विपिन इटनकर ने बताया कि शहर में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए कई तरह के इस तरह के विकल्प पर चर्चा शुरु है जिसके लिए नागपुर महानगर पालिका की भी मदत ली जा रही है।

वहीं, लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन के विषय पर कलेक्टर ने कहा कि इसके क्रियान्वयन के लिए तहसील स्तर पर समिति के गठन का निर्णय लिया गया है। इस समिति में तहसीलदारों को सदस्य सचिव बनाया जाने वाला है। वहीं, महाराष्ट्र राज्य नायब तहसीलदार और तहसीलदार संगठन ने पहले से काम का हवाला देते हुए इस समिति में सदस्य पद की जिम्मेदारी को स्वीकारने में असहयोग दर्शाया है।

संगठन के इस विरोध पर जिलाधिकारी ने कहा कि वह इसे लेकर संगठन से चर्चा करेंगे और इस योजना के क्रियान्वयन में किसी तरह की दिक्कत न हो यह सुनिश्चित करेंगे।   

देखें वीडियो: