logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 25 फरवरी तक रद्द, कई अन्य ट्रेनें भी होंगी प्रभावित


नागपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेलवे डिवीजन में बंडामुंडा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस को 25 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है। इसके साथ इस रूट पर चलने वाली अन्य कुछ ट्रेनों की समय अवधि में भी बदलाव किया गया है।

12 फरवरी से बंडामुंडा स्टेशन पर 13 दिनों के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है, जिससे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी। 15 फरवरी से 25 फरवरी तक ट्रेन संख्या 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस और 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा।

इसके अलावा, कई अन्य ट्रेनों पर भी असर पड़ेगा। 17 फरवरी को पुणे-शालीमार एक्सप्रेस 2 घंटे, नांदेड-संतरागाछी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से चलेगी। 22 फरवरी को हावड़ा-पुणे एक्सप्रेस और 24 फरवरी को सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन 3 घंटे की देरी से पहुंचेगी। 25 फरवरी को भी शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस 2 घंटे और हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस 4 घंटे की देरी से दौड़ेगी।

अगर आप इन दिनों इन ट्रेनों  से यात्रा करने वाले हैं, तो अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर चेक कर लें। रेलवे प्रशासन यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।