logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

शिक्षक चुनाव: भाजपा ने किया उम्मीदवार के नाम का ऐलान, गणार को मिला तीसरी बार मौका


नागपुर: नागपुर विभाग शिक्षक चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। जिसके तहत पार्टी ने पिछले दो बार के विधायक नागो गाणार पर ही फिर से दांव लगाया है। बुधवार को भाजपा ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। 

ज्ञात हो कि, शिक्षक चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से उठापठक शुरू थी। भाजपा गाणार को मौका देगी या कोई नया चेहरा उतारेगी इसको लेकर लगातार चर्चाओं का दौर शुरू था। भाजपा में कई नेता शिक्षक चुनाव की दावेदारी कर रहे रहे थे, लेकिन आखिर में गाणार के नाम पर मुहर लगी।

गुरुवार को दाखिल करेंगे नामांकन

शिक्षक परिषद ने गाणार की उम्मीदवारी काफी पहले घोषित कर दी थी, वहीं भाजपा की भूमिका स्पष्ट नहीं होने के कारण उम्मीदवारी पर प्रश्न चिन्ह लगा हुआ था। वहीं अब उम्मीदवारी घोषित होने के बाद गाणार गुरुवार दोपहर 12 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस बात की जानकारी उनके प्रतिनिधि ने दी। 

मुंबई में एमवीए की बैठक

भाजपा के उम्मीदवार के नाम का ऐलान होने के बाद कांग्रेस किसे उतारेगी इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है। ज्ञात हो कि, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा था कि, भाजपा की भूमिका स्पष्ट होने के बाद कांग्रेस अपनी भूमिका जाहिर करेगी। वहीं अब भाजपा के उम्मीदवार घोषित करने के बाद सभी की निगाहे कांग्रेस की तरफ मुड़ गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शाम को मुंबई में महाविकास अघाड़ी नेताओं की बैठक होगी और इसमें उम्मीदवार का नाम तय किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: 

  • शिक्षक चुनाव: रवि राणा ने भाजपा उम्मीदवार रणजीत पाटिल को दिया समर्थन