logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शिक्षक चुनाव: नागो गाणार को तीसरी बार मिलेगा मौका या कोई नया चेहरा, भाजपा में चर्चाओं का दौर शुरू


नागपुर: नागपुर विभाग शिक्षक चुनाव को लेकर गुरुवार पांच जनवरी से नामांकन शुरू हो गया है। जो 12 जनवरी तक चलेगा। हालांकि, अभी तक इस सीट के लिए न ही भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार का ऐलान किया है और न ही महाविकास अघाड़ी ने अपने पत्ते खोले हैं। पिछले दिनों राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टिकट के संभावित उम्मीदवारों के साथ बैठक की। हालांकि, इस बैठक में पिछले दो बार के विधायक नागो गाणार मौजूद नहीं थे। जिसके बाद चर्चा शुरू हो गई कि, क्या गाणार की जगह भाजपा किसी नए चेहरे को मौका देगी? 

शिक्षक परिषद के उम्मीदवार को देती आई है समर्थन भारतीय जनता पार्टी शिक्षक चुनाव में सीधे उम्मीदवार नहीं उतारती है। वह महाराष्ट्र राज्य शिक्षक परिषद के उम्मीदवार को अपना समर्थन देती रही है। इसी कारण पिछले दो बार नागो गाणार चुनाव जीतकर विधान परिषद पहुंचते रहे हैं। गाणार ने तीसरी बार चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं तीन महीने पहले शिक्षक परिषद गाणार की उम्मदीवारों के नाम का ऐलान कर चूका है। लेकिन इस बार भाजपा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। 

स्नातक चुनाव से भाजपा ने सीखा सबक 

नागपुर संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। 55 साल से जो सीट भाजपा हारी नहीं थी, उसे वह सीट हारना पड़ा था। स्नातक चुनाव में मिली हार से सबक लेते हुए भाजपा बेहद फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। पार्टी कोई भी ऐसा फैसला नहीं लेना चाहती जिसके कारण चुनाव में उसे मुश्किल हो। 

सही समय पर सही निर्णय लेगी भाजपा 

शिक्षक चुनाव के लिए तीसरी बार उम्मीदवारी मिलने के सवाल पर नागो गाणार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "हर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र राज्य शिक्षक परिषद के उम्मीदवार को ही समर्थन दिया और चुना है। इसलिए यह मानने का कोई कारण नहीं है कि इस संबंध में कोई पेंच फंसा हुआ है।

उन्होंने आगे कहा, “सही समय पर सही निर्णय लेने की प्रक्रिया पार्टी की है और वह उस प्रक्रिया को पूरा करेगी। भारतीय जनता पार्टी और महाराष्ट्र राज्य शिक्षक परिषद अलग-अलग इकाइयां हैं, भाजपा एक राजनीतिक दल है जबकि महाराष्ट्र राज्य शिक्षा परिषद शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली एक स्वतंत्र संस्था है। महाराष्ट्र राज्य शिक्षक परिषद अपने उम्मीदवार की घोषणा करती है और भाजपा के समर्थन का अनुरोध करती है, और भाजपा भी अनुरोध का सम्मान करती है और उसका समर्थन करती है।”

महाविकास अघाड़ी का भी ध्यान
नागपुर संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा को हराकर महाविकास अघाड़ी ने ऐतिहासिक चुनावी जीत हासिल की थी। 55 साल बाद भाजपा ने यह सीट हारी रही। भाजपा के गढ़ में उसे हराकर कांग्रेस सहित एमवीए के नेताओ  में बड़ा उत्साह है। इसके बाद वह सभी  भाजपा शासित शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इसलिए इस बार के चुनाव पर सबकी नजर है।