logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Tekdi Flyover Road: MPRTC और ST महामंडल की जमीन का होगा अधिग्रहण, दोनों सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव


नागपुर: टेकड़ी फ्लाईओवर को तोड़ने के बाद वहां सड़क का निर्माण महामेट्रो द्वारा किया जा रहा है। मनपा ने वहां छह लेन की सड़क बनाने का ऐलान किया है। हालांकि, जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण वर्तमान में चार लेन की सड़क बनाई जा रही हैं। वहीं इसी को लेकर मंगलवार को मेट्रो और जिलाधिकारी के अधिकरियों के बीच बैठक हुई है। इस दौरान सड़क के विस्तार के लिए मध्य प्रदेश सड़क परिवहन और महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन की जगह का अधिग्रहण करने का फैसला किया गया। इसको लेकार जल्द ही दोनों सरकारों को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फ्लाईओवर की जगह छह लेन की सड़क बनाने का ऐलान किया था। फ्लाईओवर टूटने के बाद सड़क निर्माण का कार्य महामेट्रो को दिया गया। हालांकि, जगह उपलब्ध नहीं होने के कारण वर्तमान में मेट्रो द्वारा चार लेन की सड़क का निर्माण कर रहा है।

छह लेन की सड़क बनाने के लिए मेट्रो को 7500 वर्ग मीटर की जरूरत है। सड़क की एक तरफ जहाँ डिफेंस की जमीन है, वहीं दूसरी तरफ रेलवे सहित मध्य प्रदेश सड़क परिवहन और महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन की जमीन है। सड़क निर्माण के लिए दोनों परिवहन की जमीन का अधिग्रहण करना जरुरी है। 

वर्तमान में एसटी महामंडल की जमीन पर फ्लाईओवर के निचे मौजूद दुकानदारों को अस्थाई तौर पर रखा गया है। वहीं मध्य प्रदेश बस स्टैंड की जमीन से बसों का संचालन किया जारहा  है। वहीं आज हुई बैठक में जिला प्रशासन महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश सरकार को अधिग्रहण के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया है। एसटी महामंडल राज्य सरकार की कंपनी होने के कारण जमीन अधिग्रहण में परेशानी नहीं होगी। वहीं मध्य प्रदेश परिवहन की जमीन लेने में थोड़ी मुश्किल होगी। हालांकि, प्रशासन ने उस समस्या को भी जल्द हल करने की बात कही है।