logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Tekdi Flyover: इतिहास बना टेकड़ी फ्लाईओवर, आखिरी पिलर भी हुआ ध्वस्त


नागपुर: नागपुर रेलवे स्टेशन (Nagpur Railway Station) के पश्चिमी द्वारा के सामने स्थित रहे टेकड़ी फ्लाईओवर (Tekdi Flyover) अब इतिहस बन गया है। 15 अगस्त को मेसर्स मत्ते असोसिएट्स ने फ्लाईओवर का आखिरी पिलर को भी तोड़ दिया है। फ्लाईओवर तोड़ने के दौरान करीब 11 हजार मीटर मलबा निकला। इसी के साथ तीन सौ टन लोहा भी निकाला गया है। 

ज्ञात हो कि, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फ्लाईओवर की जगह छह लेन की सड़क बनाने का निर्णय लिया है। जिसके बाद मनपा और महामेट्रो द्वारा इसे फ्लाईओवर को तोड़ने का काम मेसर्स मत्ते असोसिएट्स को दिया गया। ठेकेदार कंपनी ने 15 दिनों के अंदर इसे तोड़ने की बात कही थी। लेकिन, तय समय पर पूरा नहीं हो पाया। अपने तय लक्ष्य से 10 दिनों से ज्यादा दिनों का समय लिया। 

गौ-शाला को दान किया मलबा 

फ्लाईओवर को तोड़ने के बाद निकला कॉन्क्रीट का मलबा ठेकेदार कंपनी ने दान किया है। वर्धा रोड स्थिति गौशाला को यह मलबा दान किया गया है। जिससे वहां किस जमीन को समतल किया जा सके। वहीं जो लोहा निकलने वाले लोहे पर ठेकेदार का हक़ होगा। इस काम के लिए महामेट्रो द्वारा ठेकेदार को तीन करोड़ का भुगतान किया गया है।