logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Tekdi Road: छह नहीं चार लेन की सड़क का होगा निर्माण, मेसर्स नागार्जुन ने शुरू किया काम


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने टेकड़ी फ्लाईओवर (Tekdi Flyover) की जगह छह लेन की सड़क बनाने का ऐलान किया था। हालांकि, केंद्रीय मंत्री का यह घोषणा केवल घोषणा ही रह गई। सोमवार को फ्लाईओवर की जगह चार लेन की सड़क बनाने का काम शुरू हो गया। मेसर्स नागार्जुन ने निर्माण के दौरान इस्तेमाल होने वाले उपकरण वहां पहुंचाने लगा है। ठेकेदार कंपनी ने 130 दोनों में सड़क का निर्माण करने की बात कही है।

2019 में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने फ्लाईओवर की जगह छह लेन की सड़क बनाने का ऐलान किया था। इसी के मद्देनजर मनपा ने फ्लाईओवर के निचे मौजूद दुकानदारों को स्थानांतरित करने का काम शुरू किया। जो इस वर्ष मई महीने में जाकर समाप्त हुआ। कई दुकानदारों को पैसे दिए गए तो कईयों को दूकान के बदले दूकान दिया गया। 

तीन करोड़ में फ्लाईओवर को तोडा 

19 जुलाई से टेकड़ी फ्लाईओवर तोड़ने का काम मेसर्स साठे ने शुरू किया। करीब डेढ़ महीने की मशक्कत के बाद फ्लाईओवर को तोड़कर साफ़ किया गया। इस दौरान कई टन निकले मलबा और साफ़ किया। 

केवल बनेगी चार लेन की सड़क 

केंद्रीय मंत्री ने भले ही चार की जगह छह लेन की सड़क बनाने का ऐलान किया हो, लेकिन उसके लिए जगह मौजूद नहीं है। वहीं जगह की उपलब्धता को लेकर महामेट्रो प्रमुख दीपराज हार्डिकर ने साफ़ कह दिया था कि, जितनी जगह उपलब्ध है उतनी ही जगह पर सड़क बनाई जाएगी। हालांकि, बाद में उन्होंने यह भी आश्वासन दिया था, जैसे ही जमीन उपलब्ध होगी छह लेन की सड़क का निर्णन कर दिया जाएगा। 

जिला प्रशासन के पास भेजा प्रस्ताव 

वर्तमान में रेलवे स्टेशन रोड पर एक तरफ रक्षा मंत्रालय की जमीन है, तो दूसरी तरफ मध्य प्रदेश राज्य परिवहन निगम, रेलवे और महाराष्ट्र सड़क परिवहन निगम की जमीन है। वर्तमान में एमएसआरटीसी की जमीन महा मेट्रो को मिल चुकी है। वहीं मध्य प्रदेश सड़क परिवहन की जगह का मामला अदालत में चल रहा है। वहीं जमीन के अधिग्रहण का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा गया है। जिस पर जल्द ही निर्णय होने की बात कही जा रही है।