logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

हल्का नीचे आया पारा, लू का प्रकोप जारी, विदर्भ में ब्रम्हपुरी सबसे गर्म


नागपुर: सोमवार को विदर्भ के जिलों का अधिकतम तापमान आंशिक रूप से नीचे आया, लेकिन लू के थपेड़ों ने अभी भी नागरिकों को परेशान कर रखा है. रविवार को कई शहरों में पारा 44 डिग्री पर था, जो सोमवार को उससे नीचे गिर गया, लेकिन गर्मी की तीव्रता वही रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार 7 मई से अधिकांश जिलों में तूफानी हवाएं नहीं चलेंगी और गर्मी से राहत मिलेगी.

सोमवार को विदर्भ में सबसे अधिक तापमान ब्रम्हपुरी का रहा. यहां 44.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. हालाँकि, अन्य शहरों में तापमान आंशिक रूप से कम हुआ। वहीं अकोला, वर्धा, चंद्रपुर में रविवार को 44 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया पा,रा 24 घंटे में गिरकर क्रमश: 43.7, 43.5 और 43.6 डिग्री पर आ गया.

इधर नागपुर का तापमान भी 43 डिग्री से गिरकर 42.6 डिग्री पर आ गया है. इसके अलावा यवतमाल, गढ़चिरोली में 42 डिग्री और गोंदिया में 41.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। हालांकि तापमान में गिरावट आई है, लेकिन सूरज की तपिश अभी भी वैसी ही है। दोपहर में घर से बाहर निकली तो शरीर जलता है। धूप तेज होने से पहले कमर्चारी कार्यालय पहुंच रहे हैं। दोपहर के समय सड़कों पर कम भीड़ देखने को मिल रही है।   

देखें वीडियो: