logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: तेंदूपत्ता तोड़ना बन रह जानलेवा, बाघ के हमले में फिर गई महिला की जान


नागपुर: तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल में जाना नागरिकों की जान पर बन रहा है। पिछले कई दिनों से बाघ के हमले में लगातर लोगों की मौत हो रही है। ताडोबा से लगे परिसर में सबसे ज्यादा घटना सामने आ रही है। गुरुवार सुबह उत्तर उमरेड (North Umred) से ऐसे ही घटना सामने आई, जहां तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला का शव मुनिया संरक्षण रिजर्व के सीएन340 पीएफ के पास मिला।

ज्ञात हो कि, पिछले कई दिनों से ताडोबा सहित नागपुर के पास जुड़े जंगलों में लगातार बाघ के हमले दिखाई पड़ रह हैं। जिसमें लोगों की जान जा रही है। पिछले तीन दिनों में चंद्रपुर के चिमूर और बल्लारपुर तहसील में हुआ, जहां तेंदूपत्ता इकट्ठा और खेत पर सो रहे लोगों पर बाघ ने हमला कर दिया। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।