logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

‘लाडका भाऊ’ कौशल्य योजना को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, प्राइवेट सेक्टर नहीं दिखा रहा खास दिलचस्पी


नागपुर: चुनाव से पूर्व राज्य सरकार ने कई अहम योजनाओ का ऐलान किया है. अब सारा प्रशासन इन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर अग्रसर है. लाड़ली बहना के साथ ही युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना शुरू की गई है. लाड़ली बहना की तर्ज पर इस योजना को ‘लाडका भाऊ’ योजना कहकर संबोधित किया जा रहा है. एक ओर जहा इस योजना को सफल बनाने के लिए सारा प्रशासन जुटा हुआ है. तो वहीं, दूसरी ओर प्राइवेट सेक्टर की इस योजना की कोई खास दिलचस्पी दिखाई नहीं दे रही है. 

मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना को लेकर सरकार के माध्यम से व्यापक जनजागृति की जा रही है. नागपुर स्थित जिला कौशल्य विकास विभाग कार्यालय द्वारा युवाओं को इस योजना का लाभ दिए जाने का काम शुरू किया गया है. करीब 2 हजार युवाओं के प्रशिक्षण की शुरुआत सरकारी कार्यालयों में जल्द होने वाली है लेकिन अब तक इस योजना के जितने आवेदन आ चुके हैं उतने युवाओं के प्रशिक्षण की व्यवस्था करने के लिए सरकार को निजी क्षेत्र के साथ की भी आवश्यकता है जो मिलती दिखाई नहीं दे रही है. 

अकेले नागपुर में ही अब तक 20 हजार से अधिक युवाओं के आवेदन आ चुके हैं. इस योजना के लिए कुछ खास नियम बनाये गए हैं. इसके लाभार्थी युवाओं को सरकार की ओर से मानधन भी दिया जाने वाला है. योजना में चयनित युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियां तय नियमों के तहत प्रशिक्षण के लिए रख सकती हैं.