logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

एसटी कर्मचारियों का आंदोलन जारी, दो दिनों में एसटी महामंडल को 13 लाख रुपए का नुकसान, 500 से ज्यादा फेरी रद्द


नागपुर: एसटी महामंडल के कर्मचारियों द्वारा उठाए गए काम बंद आंदोलन के कारण राज्य भर में सार्वजनिक परिवहन सेवा ठप हो गई है। अपनी कई मांगों को लेकर कर्मचारी दो दिनों से काम बंद आंदोलन पर बैठे हैं, जिससे लालपरी के पहिए पूरी तरह से थम गए हैं।

बुधवार को नागपुर विभाग के विभिन्न दिशा-निर्देशों से चलने वाली अधिकांश एसटी बसें डिपो पर ही खड़ी रही, जिससे नागपुर से रामटेक, कुही, बुटीबोरी और मौदा जाने वाले यात्री भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सीमित संख्या में चल रही बसों के कारण यात्रियों में सीट पाने के लिए होड़ मच गई है।

इसके अलावा, लंबी दूरी की अधिकांश बसें भी डिपो पर ही खड़ी रही हैं, जिससे यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों की कमी के कारण एसटी महामंडल ने पिछले दो दिनों में 250 से अधिक बसों की फेरियां रद्द कर दी हैं। इस स्थिति के कारण महामंडल को लगभग 13 लाख रुपए से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है।

एसटी महामंडल के अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि कर्मचारियों की मांगों पर विचार किया जा रहा है और जल्द ही इस मुद्दे का समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी।