logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गुमशुदा हुई बच्ची का शव घर के पास एक टंकी में मिला,बच्ची बोलने में थी असमर्थ


नागपुर: शहर के बेसा इलाके में पानी की टंकी से पांच वर्षीय बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया.बेलतरोड़ी पुलिस थाना अंतर्गत बेसा परिसर से एक 5 साल की बच्ची गुरुवार को अचानक घर खेलते-खेलते लापता हो गई थी. बच्ची को खोजने में असमर्थ हो चुके परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की पुलिस से भी की थी।  बच्ची की तलाश शुरू ही थी शुक्रवार सुबह इस बच्ची का शव घर के पास में ही स्थित एक टंकी में मिला है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि खेलते हुए यह बच्ची इस टंकी तक पहुंच गई होगी उसमें डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है। बेसा परिसर में अपने परिवार के साथ रहने वाली 5 वर्षीय मासूम ज्योति साहू गुरुवार दोपहर करीब 3:00 बजे अपने घर के आगे खेल रही थी। उसी दौरान खेलते खेलते वह अचानक गायब हो गई थी। परिजनों ने आसपास के परिसर में उसकी तलाश की परंतु कोई भी खोज खबर नहीं लगने के बाद उसकी गुमशुदा होने की शिकायत बेलतरोड़ी पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई थी। रात भर इस बच्ची की तलाश की गई। सुबह घर के पास ही स्थित खुली जगह में बनी एक टंकी में इस बच्ची का शव मिला है। यह बच्ची बोलने में असमर्थ थी.कयास है की वो पानी में डूबने के समय आवाज़ भी नहीं निकाल पायी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है और आगे की जांच कर रही है।