logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

खुद को शातिर समझ रहे थे सटोरी लेकिन पुलिस निकली बाप,हजारों क्रिकेट प्रशंसकों के बीच पकड़ा


नागपुर: नागपुर में शुरू इंडिया-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के दौरान सट्टेबाजी का खुलासा हुआ है,मैच के दौरान सट्टा लगना या खेला जाना कोई नई बात नहीं लेकिन दिलचप्स यह है की पुलिस ने सट्टे के इस खेल के आरोपियों को किसी अज्ञात जगह से नहीं बल्कि हजारों लोगों के बीच वीसीए मैदान से गिरफ़्तार किया है.आरोपियों के पकड़े जाने की कहानी किसी फ़िल्मी स्क्रिप्ट के कम नहीं ...दरअसल नागपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की खेले जा रहे मैच के दौरान कुछ लोग सट्टा लगा रहे है.इस पूरे खेल के दौरान सटोरिये टीवी स्क्रीन से नहीं बल्कि सीधे मैदान से स्कोर का इनपुट ले रहे है.इस सूचना के आधार पर पुलिस ने वर्क करना शुरू किया। इसके लिए पुलिस के विभिन्न दलों की एक टीम बनाई गई और कलेक्टिव्ह जिम्मेदारी तय की गई.शुक्रवार दोपहर 12 बजे के आसपास पुलिस ने वीसीए मैदान में अलग-अलग जगह बैठे चार आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया.गिरफ़्तार आरोपियों में दो नागपुर के एक भंडारा का और एक मुंबई का है.पुलिस के मुताबिक यह चारो टीम व्ह्युअर नामक एप के माध्यम से आपस में और मैदान के बाहर बैठे लोगों के बीच में कनेक्ट थे.सट्टे का यह सारा खेल खेल के ओरिजनल प्ले टाइम और टेलीकास्ट टाइम के बीच चल रहा था अंदर बैठे सटोरियों के साथी बाहर ऑन टाइम मैच के स्कोर और स्थिति का इनपुट दे रहे थे.इस कार्रवाई में क्राइम ब्रांच की यूनिट 5,साइबर सेल और एनडीपीएस ने कलेक्टिव्ह रूप से इस ऑपरेशन में भूमिका निभाई।
 
गिरफ़्तार आरोपियों में मुंबई निवासी दर्शन गोहिल नागपुर निवासी सुनील असेसर,जयकिशन कृष्णानी और भंडारा निवासी प्रतिक मंत्री शामिल है.यह सभी मैदान में अलग-अलग जगह बैठे थे और वेब लिंक के माध्यम से न केवल खुद सट्टा खेल रहे थे बल्कि अपने साथियों को भी स्कोर की जानकारी दे रहे थे.मैदान के भीतर सट्टा खेले जाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सादी वर्दी में जवानों को तैनात किया। हजारों दर्शकों के बीच पुलिसकर्मियों की नज़र ऐसे लोगों पर थी जो लगातार मोबाइल पर एक्टिव्ह थे.पुलिस ने ऐसे क़रीब 15 लोगों को पकड़ा जिनमे से यह चारों भी शामिल थे.मैदान में जहां सामान्य लोगों के मोबाइल को कवरेज़ नहीं मिलता वहां सटोरी बड़ी आसानी से अपना फोन चला रहे थे और उनके पास इंटरेनट का कवरेज भी था.पुलिस को शक है की इसके लिए इन आरोपियों ने किसी तकनीक का इस्तेमाल किया है.पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इनके अन्य साथियो की तलाश जुटा रही है.