logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नियंत्रण छूटने से पलटी आपली बस, चालक और परिचालक घायल; यात्री नहीं होने से टला बड़ा हादसा


नागपुर: बर्डी से हिंगना रूट पर जा रही बस से चालक का नियंत्रण छूट गया,जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा सुबह 6 बजे वनडोंगरी-सुतगिरानी के किनारे पेट्रोल पंप के सामने हुआ। गनीमत रही की हादसे के समय बस में कोई यात्री सवार नहीं था, जिसके कारण एक बड़ा हादसा टल गया. हालांकि, चालक और बस में मौजूदा परिचालक घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार, आज सुबह जब स्टार बस क्रमांक MH31FC7159 नागपुर से हिंगणा जा रही थी। वानाडोंगरी क्षेत्र में पेट्रोल पंप के सामने केबल बिछाने के लिए नाली खोदे जाने के कारण एक तरफ से यातायात मार्ग अवरुद्ध हो गया था। सुबह बारिश हो रही थी. समय रहते बस चालक राजू सुखराम जमानिक, रा चंदन नगर नागपुर को इसका ध्यान नहीं आया, और वह उस लेन में चला गया।  उसने समय रहते बस को दूसरी तरफ मोड़ने की कोशिश की और वह सड़क पर पलट गई।

इसमें ड्राइवर राजू और कंडक्टर मामूली रूप से घायल हो गए। गनीमत यह रही कि इस समय बस में कोई यात्री नहीं था और ट्रैफिक भी कम था, इसलिए बड़ा हादसा टल गया। इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालकों ने इसकी सूचना एमआईडीसी पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और बस को किनारे किया।

हिंगना नाका से वानाडोंगरी मार्ग पर सड़क का काम कई दिनों से चल रहा है लेकिन सवाल यह है कि काम पूरा हुआ या नहीं. जिस समय सड़क के किनारे भूमिगत बड़े केबल बिछाने के लिए नालियां बनाई जाती हैं, उस समय नाली की मिट्टी बारिश के पानी के साथ सड़क पर आ जाने से छोटी-मोटी दुर्घटनाएं हो रही है, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं देता है।