logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक चुनाव: अभिजीत वंजारी 950 वोटों से आगे, दूसरे राउंड में होगी 81,909 वोटों की गिनती ⁕
  • ⁕ अमरावती शिक्षक चुनाव: किरण सरनाईक आगे, दूसरे स्थान पर श्रीकांत देशपांडे ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

एक हफ्ते से गायब वृद्धा का शव क्षत-विक्षत स्थिति में मिला, जानवरों ने खाए कई हिस्से 


नागपुर: सावनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक वृद्ध महिला का शव क्षत विक्षत स्थिति में मिला मिला है। महिला की पहचान 76 वर्षीय वृद्धा शांताबाई शालिक्रम रेवस्कर के रूप में की गई है। वृद्धा पिछले एक हफ्ते से गायब थी। जिसकी शिकायत पुलिस में की गई थी। पुलिस ने भूख-प्यास से वृद्धा के मौत होने की आशंका जताई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, 27 जनवरी की रात से वृद्धा अपने घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने सावनेर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही उसकी खोज की जा रही थी, लेकिन वृद्धा नहीं मिली। इस बीच 5 फरवरी को दोपहर 12-30 बजे के बीच सावनेर पुलिस को फोन  पर कन्हैयाडोल स्थित रिलायंस के गोदाम के पास एक वृद्ध का क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना मिली। 

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वृद्धा का शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। वहीं शव के कई हिस्सों को जानवरों ने भी खा लिया था। शव की हालत को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी मौत भूख-प्यास से हुई होगी। पुलिस ने पुलिस ने मौके का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कक्ष भेज दिया।