logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

CP सिंघल की फटकार का दिखने लगा असर, अधूरे कार्यों और अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस ने शुरू की कार्रवाई


नागपुर: नागपुर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अधूरे काम और सुरक्षा उपायों को दरकिनार कर ठेकेदार लोगों की जान धोखे में डाल रहे हैं। इससे सड़क हादसों में इजाफा हो रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए हाल ही में पुलिस आयुक्त रवींद्रकुमार सिंगल ने कांट्रेक्टरों की बैठक बुलाई गयी थी। इस बैठक में सीपी ने ठेकेदारों को साफ चेतावनी दी है कि यदि अब उनकी वजह से सड़क दुर्घटना में किसी की जान गई तो उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करेगी। सीपी सिंगल की इस फटकार का असर दिखने लगा है. पुलिस विभाग ने अधूरे कार्यों और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

दो दिन पहले ही शहर में हो रहे सड़क हादसों को गंभीरता से लेते हुए सीपी रविंद्र सिंगल ने शहर में चल रहे निर्माण कार्य से संबंधित सभी ठेकेदार और उनके मालिकों की एक बैठक बुलाई थी जिसमें सड़क हादसों को रोकने के लिए ठोस उपाययोजना अपनाने के लिए कहा था.इसके साथ ही उन्हें 24 घंटे के भीतर इस उपाय योजना पर काम करने की भी हिदायय दी गई थी और इसका असर देखने को भी मिला है.

गुरुवार को पुलिस की टीम ने शहर के विविध क्षेत्रों से अतिक्रमण का सफाया किया। इसी के साथ गड्ढे बुझाने के लिए ठेकेदारों को फटकार भी लगाई है।

  • सदर ट्रैफिक विभाग द्वारा कैफे हाउस चौक और मंगलवारी क्षेत्र से अतिक्रमण का सफाया किया. वहीं बोरगांव, गोरेवाड़ा, झिंगाबाई टाकली और एलआईसी चौक फ्लाईओवर पर चल रहे निर्माण कार्य में ठेकेदारों को बैरिगेट और रिफ्लेक्टर लगाने के लिए हड़काया है।
  • एमआईडीसी विभाग ने वाड़ी में जारी सड़क निर्माण के लिए सुरक्षा रक्षक लगाने के लिए ठेकेदारों को चेतावनी दी।
  • अजनी विभाग की ओर से शताब्दी चौक परिसर में अधूरे निर्माण को लेकर कांट्रैक्टर को रिफ्लेक्टर और सुरक्षा रक्षक लगाने का सूचित किया।
  • कामठी विभाग में  क्षेत्र में जारी फ्लाईओवर, सड़क के सीमेंटीकरण, मेट्रो के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों में नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर बैरिगेट, स्पीड लिमिट लाइट और ब्रेकर लगाने के लिए संबंधित ठेकेदारों को हड़काया गया है। इसी के साथ सड़कों पर हुए गड्ढों को बुझाने की चेतावनी दी गई है।
  • सोनेगांव विभाग की ओर से भी क्षेत्र में जारी विविध निर्माण कार्यों के मलबे को सड़कों से हटवाया गया। अधूरे निर्माण के लिए बैरिगेट और रिफ्लेक्टर लगाने के लिए ठेकेदारों को सुचित किया गया है।
  • सीताबर्डी और कॉटन मार्केट ट्रैफिक विभाग द्वारा संबंधित क्षेत्रों में जारी निर्माण कार्य के लिए ब्लिंकर्स और ब्लाइंड टर्न पर आरटीओ का सूचना पत्र लगाने के लिए सख्ती से चेतावनी दी गई है. इसी के साथ रेडियम पट्टी लगाने के लिए भी सूचित किया गया है। 
  • लकड़गंज और इंदोरा विभाग की टीमों ने संबंधित क्षेत्रों में किए जा रहे निर्माण कार्य स्थलों पर ठेकेदारों को गड्ढे बुझाने, सतर्कता चिन्ह लगाने समेत रिफ्लेक्टर लगाने के लिए सूचित किया गया है।