logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बंद हो सकती है प्रसिद्ध ‘राम जी श्याम जी पोहे वाले’ की दुकान! यह है वजह


नागपुर: नागपुर के छत्रपति चौक के पास स्थित प्रसिद्ध राम जी श्याम जी पोहे वाले के खिलाफ पुलिस और महानगर पालिका की कठोर कार्रवाई की तलवार लटक गई है. इस कार्रवाई में रामजी श्याम जी पोहे वाले को हटाया भी जा सकता है. 

दरअसल उनकी दुकान के पास ही जमा होने वाली भीड़ में आसामाजिक तत्वों द्वारा पास ही स्थित एक शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाली बच्चियों के साथ ईव टीजिंग और छेड़खानी की कई शिकायत पुलिस से की थी. बावजूद इसके कोई भी कार्रवाई नहीं होने के बाद सोमवार को दोबारा इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त से की गई इसके बाद पुलिस ने जांच के बाद कठोर कार्रवाई  करने का इशारा दिया है.

नागपुर के प्रताप नगर पुलिस थाना अंतर्गत छत्रपति चौक स्थित राम जी श्यामजी पोहे वाले की दुकान है. दुकान के बगल में ही संताजी महाविद्यालय भी है. सोमवार को नागपुर पुलिस द्वारा सुरेश भट सभागृह में शहर में चलने वाले सभी स्कूलों के प्रतिनिधियों के साथ एक विशेष चर्चा का आयोजन किया गया था. 

इसी दौरान संता जी महाविद्यालय की प्रिंसिपल द्वारा रामजी शामजी पोहे वाले की दुकान में आने वाले कई आसामाजिक तत्वों द्वारा उनके कॉलेज की छात्रों से ईव टीजिंग और छेड़खानी किए जाने के गंभीर आरोप लगाए. हालांकि इन सभी आरोपों को सुनने के बाद पुलिस प्रशासन ने, जांच करने के बाद ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.