logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

दो दिन के बच्चे को पिता ने जमीन पर पटक कर मारने का किया प्रयास, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


नागपुर: पत्नी के चरित्र पर शक के कारण आरोपी ने अपने दो दिन के बच्चे को पटक कर जान से मारने की घटना सामने आई है। इस घटना में बच्चे के सिर पर गंभीर चोट लगी है। माँ प्रतीक्षा गिरीश गोंडाने (25) की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता गिरीश महादेवराव गोंडाने (32, सावराडी, अमरावती) के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रतीक्षा और गिरीश ने प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय तक सब सही चल रहा था। हालांकि, इसके बाद गिरीश को प्रतीक्षा के चरित्र पर शक होने लगा। जिसके कारण आये दिन दोनों के बीच झगडे होने लगे। इसी दौरान प्रतीक्षा गर्भवती हो गई, हालांकि, गिरीश उसे अपना बच्चा मानने से इनकार करता था। 

28 दिसंबर को प्रतीक्षा मेडिकल अस्पताल के वार्ड क्रमांक 46 में प्रसूति के लिए भर्ती हुई, जहां उसने एक लड़के को जन्म दिया। 31 दिसंबर के दिन आरोपी दोपहर को मेडिकल अस्पताल पहुंचा और प्रतीक्षा के चरित्र पर शक कर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपी ने दो दिन बच्चे को पकड़ा और जमीन पर पटक दिया। 

यह होते ही वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। इसमें में बच्चे के सर पर गंभीर चोट लगी है। इसके बाद उसे इलाज के लिए वार्ड क्रमांक 50 में इलाज के लिए भर्ती कराया है। पीड़ित प्रतीक्षा की माँ जीवनकाल नरेश मेश्राम की शिकायत पर अजनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307, 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।