logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विधान परिषद में उठा नंदग्राम योजना का मुद्दा, प्रवीण दटके ने किए सवाल


नागपुर: भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रवीण दटके ने कल विधान परिषद में नंदग्राम योजना को लेकर पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल से प्रश्न किया। दटके ने कहा कि सभी गौशालाओं को एक स्थान पर लाने के लिए नंदग्राम योजना 200 एकड़ भूमि में शुरू की गई है। राज्य में कई नगर पालिकाओं के पास अपने स्वयं के पशु चिकित्सा महाविद्यालय हैं।

दटके ने पूछा कि जिस प्रकार सरकार ने फायरमैन न मिलने पर फायर इंजीनियरिंग कॉलेज चलाने की अनुमति स्थानीय संस्थाओं को दी गई है, क्या उसी प्रकार बड़े नगर निगमों को अपना पशु चिकित्सा महाविद्यालय शुरू करने की अनुमति दी जाएगी?

दटके ने आगे कहा कि यदि नागपुर जैसे बड़े नगर निगम को अपना पशु चिकित्सा महाविद्यालय शुरू करने की अनुमति दी जाए, तो शहर में गायों, मशीनों, आवारा कुत्तों के टीकाकरण की समस्या दूर हो जाएगी।

विधायक दटके ने बताया, “इन पशुओं के रखरखाव, खासकर टीकाकरण के लिए डॉक्टरों एवं अन्य स्टाफ की भरी कमी है. अधिकतर डॉक्टर कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर हैं. उचित समय पर वैक्सीनेशन के लिए चिकित्सक नहीं मिलते.”

दटके ने सवाल किया कि यदि कोई एनजीओ सभी नियमों और शर्तों के साथ पशु आश्रय चलाने को तैयार है, तो क्या हम उन्हें इस विधेयक के तहत अनुमति देंगे?