logo_banner
Breaking
  • ⁕ विधानसभा में गूंजा बीडीपेठ डीपी रोड अतिक्रमण और रिंगरोड मटन मार्किट का मुद्दा, विधायक मोहन मते ने राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: घर से 40 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, एलसीबी और आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा अमरावती जिला, तापमान 41.8 डिग्री हुआ दर्ज; विदर्भ के छह जिलों में 40 पार तापमान ⁕
  • ⁕ Amravati: एनएचएम में फंड संकट: दो महीने से वेतन नहीं, स्वास्थ्य योजनाओं पर भी मंडरा रहा खतरा ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश, पाचपावली पुलिस की कार्रवाई; दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: अफवाह ने बढ़ाया बवाल, हिंगणा में ‘बच्चा चोरी’ के शक में बुजुर्ग महिला से मारपीट ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

मनपा ने डेंगू एवं चिकनगुनिया नियंत्रण के लिए अब तक किया करीब साढ़े छह लाख घरों का सर्वेक्षण


नागपुर: नागपुर शहर में डेंगू और चिकनगुनिया के प्रसार को रोकने के लिए नागपुर नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग मनपा के सभी दस जोन में बुखार के मरीजों का सर्वे कर रहा है। विभाग अब तक 6 लाख 44 हजार 46 घरों का सर्वे कर चुका है।

इस सर्वे में आशा स्वयंसेवी घर-घर जाकर बुखार के मरीजों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं। इसके अलावा कंटेनर सर्वे के तहत घर और क्षेत्र में पानी जमा करने वाली वस्तुओं का निरीक्षण भी किया जा रहा है।

आज यानि सोमवार तक नगर पालिका के सभी दस जोन में 644046 घरों का सर्वे किया गया। 1677 कूलर, 3538 टायर, 16993 गमले, 8179 ड्रम, 3178 गमले, 2703 पक्षी और पशु कंटेनर और 5590 अन्य कंटेनर में डेंगू के लार्वा पाए गए। लार्वा मिलने वाले हर स्थान पर दवा का छिड़काव किया गया है।

सोमवार को नगर निगम अपर आयुक्त आंचल गोयल ने लक्ष्मीनगर जोन कार्यालय पहुंचकर क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डेंगू एवं चिकनगुनिया पर नियंत्रण के लिए लागू किये गये विभिन्न उपायों के साथ-साथ क्षेत्र की नियमित सफाई एवं धूम्रीकरण के बारे में जानकारी प्राप्त की।