logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

मनपा नाग नदी की सफाई का कर रही दिखावा, प्रवीण दटके बोले- हल्की बारिश ने खोली पोल, नदी में अभी भी गाद


नागपुर: मध्य नागपुर विधायक प्रवीण दटके ने नाग नदी की सफाई सही से नहीं करने का आरोप लगाया है। दटके ने कहा कि, अशोक चौक से जगनाडे चौक के बीच नाग नदी की सफाई नहीं की गई, जिसके कारण बुधवार को हुई हल्की बारिश के कारण लोगों के घरो में पानी घुस गया। 

गर्मी शुरू होते ही नागपुर महानगर पालिका नागपुर शहर के बीच से बहने वाले नदी नालो की सफाई शुरू कर देता है। जिसका मकसद बरसात के समय कोई जल भराव न हो और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस साल भी नदियों की सफाई का काम जारी है। हालांकि, मध्य नागपुर विधायक प्रवीण दटके ने मनपा पर नाग नदी की सफाई का दिखावा करने का आरोप लगाया है।

दटके ने आरोप लगाया कि, बैद्यनाथ चौक से लेकर जगनाड़े चौक के दरमियान नाग नदी की सफाई नहीं की गई है। जिसके कारण नदी में अभी भी गाद जमा है। दटके ने कहा कि, बुधवार को हुई थोड़ी बारिश से मनपा के दावों की पोल खोल दी। बारिश का पानी लोगों के घरो में घुस गया जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना।

ज्ञात हो कि, कुछ दिन पहले विधायक दटके ने नाग नदी सफाई का अवलोकन किया था और मनपा अधिकारियों को बिना लेट लतीफे से नदी की सफाई करने का आदेश दिया था। मनपा की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए दटके ने जल्द से जल्द नाग नदी की सफाई करने की मांग भी की है।