logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में हुई पत्थरबाजी के पैटर्न की होगी जांच, आयुक्त रविंद्र सिंघल ने कहा- घटना के पीछे कोई नेटवर्क है ये भी पुलिस लगाएगी पता


नागपुर: नागपुर में हुई हिंसा की घटना को लेकर नागपुर शहर में पांच एफआईआर दर्ज हुई है.जिसमे कई चौकाने वाले खुलासे हुए है। इस एफआईआर को लेकर नागपुर के पुलिस आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया की प्राथमिक तौर पर यह पता चलता है की घटना की शुरुआत जिस जगह से हुई वह सोची समझी साजिश के तरह हुई थी लेकिन उसके बाद हंसापूरी इलाके में जो घटना हुई है उसे लेकर पुलिस वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है।

नागपुर में हुई पत्थरबाजी की घटना को एक खास पैटर्न से जोड़कर देखा जा रहा है इसे लेकर पुलिस आयुक्त का कहना है की क्या ये एक खास पैटर्न से किया गया है इसे लेकर जाँच शुरू है। पुलिस आयुक्त ने बताया की स्थिति को सामान्य करने के दौरान मौजूद पुलिस दल में शामिल महिला पुलिसकर्मियों से अभद्रता हुई इसे लेकर भी जाँच शुरू है। हिंसा के दौरान जिन पत्थरो का इस्तेमाल किया गया था। वो इलाके में शुरू कंस्ट्रक्शन की साइट के होने की जानकारी आयुक्त ने दी।

नागपुर पुलिस इस पूरी घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियो के माध्यम से कर रही है। पुलिस आयुक्त के मुताबिक नागपुर जो घटना हुई उसके तार के कई और से जुड़ते है इसे लेकर अन्य एजेंसियों के साथ भी जाँच की जायेगी। पुलिस आयुक्त ने बताया की इस घटना में कोई मास्टरमाइंड है या नहीं या कोई नेटवर्क है क्या पुलिस इस एंगल से भी तफ्तीश में लगी है।

महल और आसपास के इलाको में बीते तीन दिनों से लगे कर्फ्यू को हटाने की मांग स्थानीय व्यापारियों द्वारा की जा रही है इसे लेकर आयुक्त ने कहां की फ़िलहाल पुलिस स्थिति पर नियंत्रण रखे हुए है। स्थिति पूरी तरह से सामान्य होने के बाद कर्फ्यू हटाने को लेकर निर्णय लिया जायेगा।