logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पर्यटन विभाग का महानिदेशक बताकर ठगी करने वाला लगा पुलिस के हाथ


नागपुर: खुद को केंद्रीय पर्यटन विभाग का महानिदेशक बताकर नागपुर के निवेशकों से ठगी करने वाला आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है. आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने विश्वेश्वरगंज, वाराणसी निवासी ठग अनिरुद्ध आनंद कुमार होशिंग को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है.

होशिंग ने निवेशकों से निवेश योजनाओं के नाम बार ठगी की. उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत बॉलीवुड कलाकारों के नाम से पत्रिका बनाई थी. इस बारे में जयताला निवासी सुनील कुहिकर ने शिकायत दर्ज कराई थी.

अनिरुद्ध ने यवतमाल और नागपुर में कुछ प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क करके खुद को केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय में डायरेक्टर जनरल बताया था. उसने पर्यटन क्षेत्र में निवेश की योजना बताकर अच्छे रिटर्न का वादा किया था. उसने निवेशकों को कुछ फर्जी पर्चे भी बांटे थे.

इनमें प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, उत्तर प्रदेश के मंत्री समेत बॉलीवुड कलाकारों के नाम का जिक्र था. भरोसा करके कुहिकर सहित यवतमाल की मीरा फडनीस, नागपुर के मोहब्बत सिंह बावा, सुभाष मंगतानी ने इसमें 48.85 लाख रु का निवेश किया था. हालांकि, उसने कोई रिटर्न नहीं दिया. कुहिकर के पूछने पर पता चला कि वह फर्जी अधिकारी है. इसके उन्होंने प्रतापनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई.

आर्थिक अपराध शाखा की टीम उसकी तलाश कर रही थी. ई-सर्विलांस से मिली जानकारी पर नागपुर पुलिस की टीम ने लखनऊ में होशिंग को धरदबोचा.