logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: तेज रफ़्तार कार ने ट्रक को पीछे से मारी टक्कर, चार घायल


नागपुर: सावनेर थाना अंतर्गत नागपुर-बैतूल रोड पर बड़ी दुर्घटना हुई है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से ट्रक को जोरदार टक्कर कर दी। इसके बाद कर वहीं मौके पर ही पलट गई। इस हादसे में पति-पत्नी सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए सावनेर के ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यह हादसा बुधवार दोपहर 1.15 मिनट पर हुआ। घायलों की पहचान दिनेश कुमार प्रजापती (47), पार्वती प्रजापति (42), पीयूष प्रजापति (19) और कार्तिक प्रजापति (11) सभी घायल रायपुर, खामरतराई निवासी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिनेश कुमार कार क्रमांक CG04CH9630 अपने परिवार के साथ भोपाल किसी कार्यक्रम  शामिल होने के लिए गए थे और आज वापस आ रहे थे। जैसे ही वह राष्ट्रीय महामार्ग 47 के हेटी चौकी के पास पहुंचे। गाड़ी की रफ़्तार काफी तेज होने के कारण उंनका संतुलन बिगड़ गया और उन्होंने सामने से टर्निंग से पलट रहे ट्रक क्रमांक MP09GH3265 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। 

हादसा कितना भीषण था इसी से समझा जा सकता है कि, मौके पर ही कार पलट गई। इस हादसे में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी को इलाज के लिए सावनेर पीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।