logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

कर्तव्य के अनुशासन में रंगोत्सव की उमंग, पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र कुमार सिंगल ने पुलिसकर्मियों के साथ खेली होली


नागपुर: होली... रंगों, उत्साह और सौहार्द्र का त्योहार, जो रिश्तों को और भी गहरा कर देता है। लेकिन पुलिस बल के लिए यह दिन अक्सर ड्यूटी और सुरक्षा प्रबंधों की जिम्मेदारी के साथ बीतता है। नागपुर शहर के पुलिस अधिकारी और जवान सुबह से लेकर रात तक कानून-व्यवस्था बनाए रखने में व्यस्त रहते हैं। उनके हाथों में रंगों के बजाय कर्तव्य का भार होता है। लेकिन इस साल नागपुर पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र कुमार सिंगल ने इस परंपरा को एक नया मोड़ देने का निश्चय किया। और पुलिसकर्मी सहित उनके परिवार के साथ होली का उत्सव मनाया।

पुलिस आयुक्त ने शनिवार सुबह 8:00 बजे पुलिस मुख्यालय मैदान में होली उत्सव का आयोजन किया। पुलिस मुख्यालय का मैदान रंगों से सराबोर हो गया। गुलाबी, हरे, केसरिया, नीले रंगों की बौछार, पुलिसकर्मियों के हंसते चेहरे, खुलकर की गई बातचीत और संगीत की धुन पर थिरकते कदमों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त अपनी पत्नी वनिता सिंगल के साथ समारोह में शामिल हुए।

कर्तव्य भी, आनंद भी!
कल ही पुलिस बल ने शहर में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था सुनिश्चित की थी। सुबह 5 बजे से लेकर रात 12 बजे तक हर पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद रहा, जिससे नागपुर में होली शांतिपूर्ण संपन्न हुई। लेकिन आज, वही पुलिसकर्मी थकान भूलकर रंगों में डूबे नजर आए। लाठी की जगह गुलाल और चेहरों पर तनाव की जगह मुस्कान ने पुलिस बल की मानवीय छवि को और मजबूत किया।

मानसिक आनंद भी जरूरी: पुलिस आयुक्त
अपने संबोधन में पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र कुमार सिंगल ने कहा, "कर्तव्य महत्वपूर्ण है, लेकिन मानसिक आनंद भी उतना ही आवश्यक है। पहली बार नागपुर पुलिस के इतिहास में ऐसा आयोजन हुआ, जिससे यह क्षण अविस्मरणीय बन गया।" इस कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त निसार तांबोली, अपर पुलिस आयुक्त संजय पाटिल, शिवाजी राठौड़, प्रमोद शेवाळे, पुलिस उपायुक्त निकेतन कदम, अश्विनी पाटिल, श्वेता खेडकर, राहुल मदने, शशिकांत सातव सहित सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारी अपने परिवारों के साथ मौजूद थे।