logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

दशहरे पर राज्य सरकार ने होमगार्ड को दी बड़ी सौगात, मानधन डबल करने का लिया निर्णय


नागपुर: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर जानकारी दी है कि सरकार ने राज्य में होमगार्डों का मानधन लगभग दोगुना करने का निर्णय लिया है और इसके लिए सरकारी आदेश भी जारी कर दिया गया है. चुनाव से पहले सरकार के इस निर्णय से होम गार्ड को बड़ी सौगात मिली है.

फडणवीस ने एक्स पर लिखा, “राज्य में होम गार्डों का मानधन लगभग दोगुना करने का सरकारी आदेश जारी कर दिया गया है. इसे 570 रुपये प्रतिदिन से बढ़ाकर अब 1083 रुपये कर दिया गया है.”

उपमुख्यमंत्री ने बताया है कि होम गार्ड को मिलने वाला यह मानधन अब देश में सर्वाधिक है. उन्होंने बताया कि इसके अलावा विभिन्न भत्तों की राशि भी दोगुनी कर दी गई है. उपहार भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये और भोजन भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर 250 रुपये कर दिया गया है. फडणवीस ने अपने पोस्ट में लिखा कि इस फैसले से राज्य के करीब 55,000 होम गार्डों को फायदा होगा. यह बढ़ोतरी 1 अक्टूबर 2024 से लागू की गई है.