logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पुलिस चौकी में जुआ खेलने वाले तीनों कर्मचारी हुए सस्पेंड


नागपुर: दो दिन पहले नागपुर शहर के लकड़गंज अपराध शाखा के यूनिट -3 की पुलिस चौकी में पुलिस वालों का जुआ खेलते हुए एक वीडियो सामने आया. अब चारों तरफ वीडियो की चर्चा होने के बाद उक्त वीडियो में नजर आ रहे तीनो पुलिकर्मियों को पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने निलंबित कर दिया है.  

रविवार को लकड़ापुल स्थित लकड़गंज अपराध शाखा के यूनिट -3 की पुलिस चौकी के हिस्से में निर्मित टीन शेड के नीचे करीब दोपहर के 3 बजे से तीन पुलिस कर्मचारी टेबल पर ही ताश खेल रहे थे. इसकी जानकारी लगने बाद वीडियो बन गया और फिर बात बात बाहर आ गई.

निलंबित पुलिस कर्मियों के नाम आनंद, फिरोज और रवि हैं. उनके पास दूसरे टेबल पर बैठे दो कर्मचारी अपना मोबाइल देखने में व्यस्त थे और यह सारा मंजर मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया गया.

बाद में वीडियो पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार, अपराध शाखा उपयुक्त मुमक्का सुदर्शन को मिला और आज जुआ खेलने वाले तीनों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड करा दिया गया.