logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

लालपरी के पहिए रुके! एसटी कर्मचारियों ने शुरू की राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल


नागपुर/बुलढाणा: एसटी कर्मचारियों ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया है. विभिन्न लंबित मांगों को लेकर राज्य के एसटी कर्मचारियों ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन शुरू कर दिया है. नागपुर सहित अन्य जिलों में भी मुख्य बस स्टेशन पर भीड़ देखी जा रही है.

एसटी कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें राज्य सरकार के कर्मचारियों के बराबर वेतन, लंबित महंगाई भत्ता मिले, बढ़ा हुआ मकान किराया भत्ता, वेतन वृद्धि की दर में बढ़त मिले.  इसके साथ ही कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें 4849 करोड़ रुपये की शेष राशि का आवंटन हो, हाल ही में मूल वेतन में जारी किए गए पांच हजार, चार हजार और ढाई हजार रुपये के बदले तुम्हें 5000 हजार रुपये मिले.  

बुलढाणा जिले के शेगांव, जलगांव जामोद, संग्रामपुर इलाके में सुबह से ही बंद को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. जिले में दौड़ने वाली एसटी बसें इसी डिपो में खड़ी हैं. इससे यात्रियों काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

मंगलवार सुबह 6 बजे से एसटी कर्मचारियों ने संत नगरी शेगांव के बस स्टैंड पर हड़ताल का आह्वान किया है. इसके चलते एसटी बसें इसी डिपो में खड़ी हैं. 

एसटी कर्मचारियों ने डिपो के बाहर ही धरना शुरू कर दिया है. एसटी कर्मचारियों की ओर से अपनी मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की जा रही है. इस बंद के कारण यात्रियों को काफी परेशानी होती देखी जा रही है. एसटी बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ है और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है.