logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

घर में आत्महत्या की तैयारी में थी महिला,बीट मार्शलों ने तत्काल पहुंचकर बचाई जान


नागपुर:शहर के कलमना पुलिस थाने में कार्यरत दो बीट मार्शल की बहादुरी की चर्चा हो रही है। इन दोनों को किसी महिला द्वारा लगाए जाने की सूचना मिली थी..दोनों ने तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला की जान बचाई। सूचना मिलने के कुछ ही मिनटों के भीतर ही इन बिट मार्शलों ने यह बहादुरी दिखाई। पंकज यादव और युवराज कावले बीट मार्शल का नाम है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आर्थिक परेशानी के चलते तंग आकर महिला ने आत्मघाती कदम उठा रही थी.कलमना थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला उसके पति के साथ घरेलू झगड़े को लेकर परेशान थी। महिला का पति कोई कामकाज नहीं करता था और उसका डेढ़ साल का एक छोटा बेटा भी है। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते उसका पति के साथ शनिवार देर रात झगड़ा हो गया। इसी के बाद महिला ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और आत्महत्या करने के लिए फांसी का फंदा तैयार किया। हालांकि पति को उसके आत्मघाती मंसूबों पता चल गया था. जिसके चलते वह भागते हुए कलमना थाने पहुंच गया इस घटना की जानकारी दी। हालांकि इसी बीच आस पड़ोस में रहने वाले लोगों को महिला के मंसूबों का पता लगने के बाद उसे बचाने का प्रयास शुरू किया। पड़ोसियों ने दरवाजा खोलने का प्रयत्न भी किया। वहां मौजूदा लोगों ने खिड़की से इस घटना का पूरा वीडियो बना लिया और पुलिस को भेज दिया। इलाके में ही गश्त पर मौजूद बीट मार्शल पंकज यादव और उसके साथी युवराज कावले को थाने से इस घटना की जानकारी मिली थी. जिसके तुरंत बाद इन दोनों ने डिप्टी सिग्नल बस्ती में पहुंचकर सूझबूझ से पहले घर का दरवाजा तोड़कर तोडा और महिला को आत्महत्या करने से रोका।