logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

समय से पहले नाग नदी की सफाई का काम शुरू, सुरक्षा दीवार का भी होगा निर्माण


नागपुर: नाग नदी की सफाई का काम जोरो- शोरो से शुरू है. मनपा आयुक्त ने शुरू काम का जायजा लिया। इस वर्ष समय से पहले ही शहर की नदियों की सफाई शुरू हुई है. मनपा आयुक्त के मुताबिक सफाई के साथ ही नदी के प्रवाह में व्यवधान पैदा करने वाली चीजों को दुरुस्त करने का काम किया जायेगा। इसके साथ ही सुरक्षा दीवार के निर्माण का काम भी किया जायेगा।

बीते साल नागपुर में बने बाढ़ के हालत के बाद इस तरह की घटनाओं को रोकने को लेकर प्रशाशन समय रहते गंभीरता दिखाते हुए दिखाई दे रहा है. यही वजह है की शहर की तीनो नदियों, नाग, पिली और पोहरा नदी की साफ सफाई का काम समय से पूर्व ही शुरू कर दिया गया है. 1 फ़रवरी से इस काम की शुरुवात हो गयी है. मानसून पूर्व  नदियों की सफाई का काम होता है लेकिन मनपा आयुक्त डॉ अभिजीत चौधरी ने बताया की इस वर्ष यह काम प्रभावी ढंग से किया जायेगा।

नागपुर महानगर पालिका के आयुक्त ने बताया कि बाढ़ के दौरान नदियों की जो सुरक्षा दिवार क्षतिग्रस्त हुई थी उन्हें भी दुरुस्त किया जायेगा। आयुक्त ने बताया की नुकसान के मुआवजें को लेकर जो प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेजा गया है वह अंतिम पड़ाव पर है. सरकार से मिलने वाले मुआवजे और मनपा की स्वनिधि से सुरक्षा दिवार को मजबूत किया जायेगा। 

देखें वीडियो: