logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: मोरभवन में मोरूम डालकर गड्ढे बुझाने का काम शुरू, मनपा आयुक्त चौधरी के निर्देश पर काम शुरू


नागपुर: मोरभवन बस स्टेशन से प्रतिदिन हजारों यात्री यात्रा करते हैं। बारिश के कारण मोरभवन बस स्टेशन स्टैंड में कीचड़ और पानी जमा होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नागरिकों को होने समस्या को देखते हुए मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी ने गड्डो को बुझाने का आदेश दिया था। उक्त निर्देशानुसार, लोक निर्माण विभाग एवं हॉटमिक्स प्लांट विभाग ने मिट्टी और मुरुम डालकर गड्ढे बुझाकर समतल करने का काम शुरू कर दिया है। 

कुछ दिन पहले लगातार बारिश के कारण मोर भवन (विस्तारित) बस डिपो में पानी जमा होने से कीचड़ हो गया था और इसके कारण डिपो स्थल से सिटी बस परिचालन और यात्रियों का निकलना मुश्किल हो गया था. साथ ही डीपी रोड पर भी भारी मात्रा में बारिश का पानी जमा हो गया. ऐसे में उनकी बस में सफर कर रहे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी.

नगर निगम आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी ने भी स्वयं मोरभवन बस स्टेशन क्षेत्र का दौरा कर समय-समय पर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने विभाग को पूरे मोरभवन क्षेत्र में मिट्टी डालकर क्षेत्र को समतल करने के भी निर्देश दिये थे. मनपा आयुक्त के निर्देशानुसार पूरे क्षेत्र में मुरम डालकर क्षेत्र को समतल किया जा रहा है।