logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: 25 मई से शुरू होगा स्मार्ट मीटर लगाने का काम, शंकर नगर और सिविल लाइन्स से होगी शुरुआत


नागपुर: राज्य सरकार ने पुराने मीटर की जगह नए स्मार्ट मीटर (New Smart Meter) लगाने का निर्णय लिया है। हालांकि, लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) की अंचार सहित के कारण काम रुका हुआ था। वहीं अब नागपुर शहर (Nagpur City) में मतदान समाप्त करने के बाद महावितरण ने कई चरणों में मीटर बदलने का काम शुरू कर दिया है। जिसके तहत 25 मई से नए स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू होगा। पहले चरण में मीटर बदलने का काम पश्चिम नागपुर (West Nagpur) के शंकर नगर और सिविल लाइन्स क्षेत्र से होगी। 

ज्ञात हो कि, राज्य सरकार ने एक अप्रैल से स्मार्ट मीटर लगाने की बात कही थी। हालांकि, लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के कारण काम शुरू नहीं हो पाया है। इसी बीच सरकार ने जिन क्षेत्रों में चुनाव समाप्त हो गया है। उन क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर फिट करने के काम की शुरुआत करने का निर्णय लिया है। 

शंकर नगर से होगी शुरुआत 
उपराजधानी में महावितरण ने 25 मई से मीटर बदलने की शुरुआत करेगी। इसको लेकर महावितरण द्वारा पूरी तैयारी कर ली है। जिसके तहत निजी ठेकेदार को काम भी सौंप दिया दिया है। शुरुआत में पश्चिम नागपुर के शंकर नगर और सिविल लाइन्स की की जाएगी। नए मीटर लगाने के पीछे महावितरण का मुख्य मकसद खर्च और घाटे को कम  करना है।