logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नए जिलाधिकारी कार्यालय का काम हुआ शुरू, तहसील कार्यालय, आबकारी कार्यालय सहित अन्य बिल्डिंगों को तोड़ने का काम शुरू


  • 272 करोड़ की लगत से 11 मंजिला दो इमारतों का निर्माण
  • तीन साल में जिलाधिकारी कार्यालय की नई इमारत का किया जाएगा निर्माण 

नागपुर: नागपुर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में बनने वाले नए ग्यारह मंजिला प्रशासनिक भवन का काम शुरू हो गया है। इसके लिए परिसर में मौजूद अनुमंडल कार्यालय, ब्रिज कार्यालय, पुराना आबकारी विभाग कार्यालय, खनन विभाग कार्यालय व अन्य भवन को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है। ज्ञात हो कि, 272 करोड़ रुपये की लगत से बन रहे कार्यालय को तीन साल में पूरा करना है।

जिला कलेक्टर कार्यालय के लिए 11 मंजिला नई इमारत का निर्माण किया जा रहा है। इस भवन के निर्माण पर 272 करोड़ रुपये की लागत आने की उम्मीद है। जिसे तीन साल में पूरा किया जाना है। नई बिल्डिंग के निर्माण के लिए परिसर में मौजूद पुरानी बिल्डिंगो को तोड़ने का काम शुरू हो गया है। प्लान के तहत 11 मंजिला दो बिल्डिंग बनाया जाना है।  इसके लिए परिसर में मौजूद अनुमंडल कार्यालय, ब्रिज कार्यालय, पुराना आबकारी विभाग कार्यालय, खनन विभाग कार्यालय व अन्य भवनों को तोड़ने का काम शुरू हो गया है।

वहीं मौजूदा जिलाधिकारी कार्यालय एक हेरिटेज साइट है, जिसके कारण उसे यथावत रखा जाएगा। वहीं उसके आजू-बाजू मौजूदा, तहसील कार्यालय सहित उपविभागीय कार्यालय को तोडना शुरू हो गया है। उप-विभागीय कार्यालय 1971 में बनाया गया था। इसकी कई बार मरम्मत की गई। नागपुर तहसील कार्यालय इसी भवन में स्थित है। उन्हें अस्थायी रूप से कलेक्टर कार्यालय के पीछे स्थित जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है।

वहीं अन्य बिल्डिंगो बिल्डिंगों में मौजूद कार्यालय को अस्थाई जगहों पर स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां कर्मचारियों ने अपना काम भी शुरू कर दिया है। जिला कलेक्टर कार्यालय के रिकॉर्ड रूम को ध्वस्त कर वहां से नई सड़क बनाई जाएगी। जिसके लिए सुरक्षा दीवार को पहले ही तोडा जा चुका है।