logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

युवक ने कंधे से हाथ हटाने के लिए कहा, आरोपियों ने चाकू से किया हमला; गंभीर हालत अस्पताल में भर्ती


नागपुर: एमआईडीसी थाना अंतर्गत दो आरोपियों ने एक युवक पर चाक़ू से हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने युवक पर केवल इस लिए हमला किया क्योंकि, उसने उन्हें अपने कंधे से हाथ हटाने को कहा था। यह वारदात रविवार रात 11.30 बजे हिंगना रोड स्थित देखमुख ट्रेडिंग कंपनी के पास हुई। युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात 11.30 बजे को पीड़ित शिवम् ओमप्रकाश सिंह (27, बालाजीनगर, हनुमान मंदिर, हिंगना रोड) निवासी अपने अन्य दोस्तों के साथ पवन ढाबा से खाना खाकर पैदल घर की तरफ जारहा था। जैसे ही वह देखमुख ट्रेडिंग कंपनी के गोडाउन के पास पहुंचा तो आरोपी मोनू शेख और मल्लू पासवान ने उसे रोक लिया। इस दौरान आरोपी मोनू ने शिवम् के कंधे पर अपना हाथ रखा, जिसे उसे हटाने को कहा। आरोपी और पीड़ित पहले से एक दूसरे को जानते थे।

यह कहते ही दोनों आरोपी तू जनता है की मैं कौन हूँ कहते हुए पीड़िता की पिटाई करने लगे। इसी दौरान आरोपी मल्लू ने शिवम् के दोनों हाथ पकड़ लिए, वहीं मोनू ने हत्या करने के इरादे से अपने जेब से एक धारदार हथियार निकाला और उसके पेट पर मार दिए। इस हमले में शिवम् गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं जब पीड़ित के दोस्त और अन्य वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने के लिए दौड़े तो आरोपियों ने उन्हें भी चाकू दिखाकर मारने की धमकी दी और वहां भाग गए। 

तुरंत की बात की जानकारी एमआईडीसी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिवम् को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने हत्या का प्रयास सहित विविध धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन कर रही है।