logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 44 के सड़कों पर जगह-जगह हुए गहरे गड्डे, जान की जोखिम में डाल कर स्कूल जाते है छात्र


नागपुर: जिले के कन्हान में बरसात के मौसम में  एनएचएआई और नगर परिषद की गलतियों का सामना स्कूली छात्रों को करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 44 के किनारे स्थित BKCP स्कूल के छात्रों को प्रतिदिन महामार्ग में स्थित लगभग 10 फिट लंबे एवं 5 फिट चौडे गढ्ढें को पार करने के साथ महामार्ग के ट्रैफिक से होकर स्कूल जाना पडता है, बच्चे जान दांव में लगाकर प्रति दिन स्कूल जा रहे है ।

इस स्कूल के एक ओर राष्टीय महामार्ग तो दूसरे छोर पर रेलवे सहित स्कूल के मुख्य द्वार के सामने रेलवे का अंडरपास बनने के कारण स्कूली छात्रों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड रहा हैं । स्कूल प्रबंधन के द्वारा राष्ट्रीय महामार्ग विकास प्राधिकरण,रेलवे सहित कन्हान नगर परिषद को कई बार पत्र देने के बाद भी कोई सुनने को तैयार नहीं हैं। प्रशासन की  इस ओर अनदेखी किसी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकती है।