logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ओबीसी को घबराने की जरुरत नहीं, बबनराव तायवाड़े बोले- सरकार ने पुराना जीआर किया जारी


नागपुर: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे मनोज जारांगे की सभी मांगें सरकार ने मान ली हैं और सेगेसोयरे को लेकर एक अध्यादेश भी पारित किया गया है। इस पर बबनराव तायवाड़े ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। तायवाड़े ने कहा कि, "सेजसोयर के संबंध में सरकार ने जो जीआर जारी किया है, वह पुराना निर्णय नए तरीके से हैं। इसलिए ओबीसी को घबराने की जरुरत नहीं है।" इसी के साथ तायवाड़े ने मुंबई कूच आंदोलन को स्थगित कर दिया है।

तायवाड़े ने कहा, "सेजसोयरे के संबंध में सरकार की ओर से जारी किया गया जीआर एक पुराने मामले को फिर से बयां कर रहा है. पिता, दादा, परदादा यानी सेसियोयर से रिश्तेदार पहले से ही प्रचलित नियम हैं। इसलिए सरकार ने पुराने नियम को ही दोहराया है।" उन्होंने कहा, "अत: जारी किए गए 37 लाख कुनबी प्रमाणपत्रों की तारीख बताएं, क्या जारी किए गए 37 लाख प्रमाणपत्र 1994 से जारी किए गए हैं या जारांगे के आंदोलन शुरू होने के बाद से, सरकार को स्पष्ट करना चाहिए।"

सरकार ने किया वादा नहीं तोडा

ओबीसी नेता ने कहा, "कुनबी या ओबीसी भाईयों को घबराना नहीं चाहिए. सरकार ने ओबीसी समुदाय से अपना वादा नहीं तोड़ा है. कुनबी प्रमाणपत्र एकमुश्त नहीं दिया जाता है। मौजूदा मानदंडों के आधार पर 3.7 लाख लोगों में से 99 प्रतिशत के पास पहले से ही प्रमाणपत्र था। इसलिए मुझे पूरा विश्वास है कि कुनबी या ओबीसी समुदाय को कहीं भी नुकसान नहीं होगा। चूंकि हमें कोई नुकसान नहीं है इसलिए हम फिलहाल कोई आंदोलन नहीं करेंगे और जो मुंबई मार्च है उसे रद्द कर रहे हैं।"