logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

विदर्भ में हो सकती है मूसलाधार बारिश; नागपुर, अमरावती सहित चार जिलों में येलो अलर्ट


नागपुर: नागपुर सहित विदर्भ के तमाम जिलों में पिछले दो दिनों से बारिश जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य सहित विदर्भ के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत आने वाले 24 घंटे में इन जिलों में जोरदार बारिश होगी।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटे में विदर्भ के नागपुर, अमरावती, अकोला और गोंदिया में जोरदार बारिश हो सकती है। इसी के साथ इन जिलों में तेज हवाओं की भी भविष्यवाणी की है।

किसानों को भारी नुकसान 

रविवार से शुरू हुई बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कपास, तुअर सहित अन्य फसल बारिश से खराब हो गए हैं। खरीफ सीजन में आई बाढ़ से किसान अभी उबरे नहीं थे, प्रशासन की तरफ से अभी तक पिछले नुकसान का मुआवजा नहीं मिला है, वहीं फिर से हुई बारिश ने किसानों को बड़ी मुश्किल में डाल दिया है।