logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

कुछ तो मजबूरियां होंगी, ऐसे ही कोई बेवफा नहीं होता, शायरी बोलते जयंत पाटिल का शिंदे-फडणवीस ने कसा तंज


नागपुर: उपराजधानी में आयोजित महाविकास अघाड़ी की वज्रमूठ बैठक में बोलते हुए एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने शिंदे फडणवीस सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, “इस सरकार ने एक साल के दौरान विदर्भ और महाराष्ट्र के विकास के लिए कोई निर्णय नहीं लिया। इसने केवल महाराष्ट्र को केवल बदले की राजनीति दी है।”

उन्होंने कहा, “हमारा वज्रमुठ विदर्भ के किसानों का वज्रमुठ है। यह वज्रमुठ राज्य सरकार से पूछ रहा है कि आपने पिछले एक साल में क्या किया है। दरअसल शिंदे-फडणवीस सरकार ने साल भर में विदर्भ और महाराष्ट्र के विकास के लिए कोई अहम फैसला नहीं लिया।”

भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, “आज बीजेपी के खिलाफ बोलने वाले उनसे बदले की राजनीति कर रहे हैं। महाराष्ट्र में ऐसे लोगों को राजनीतिक रूप से खत्म करने का काम चल रहा है, जो उनके साथ नहीं हैं। सरकार के खिलाफ बोलने वाले लोगों की लगातार जांच की जा रही है, उन्हें पेश किया जा रहा है।”

नागपुर को नहीं मिल रहा पानी 

नागपुर में पानी की समस्या को उठाते हुए पाटिल ने कहा, "मेरे मंत्री रहते हुए मैंने नागपुर को छह घंटे पानी उपलब्ध कराया था, लेकिन आज शहर को एक घंटे पानी मिल रहा है। जो लोग नागपुर के विकास की बात करते थे वह इसका विकास नहीं कर रहे हैं।" सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, "जब तक नागपुर का विकास नहीं होगा राज्य का विकास नहीं हो सकता है। मौजूदा सरकार विदर्भ का विकास करने में नाकाम रही है।"