logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

फरवरी महीने में मराठा आरक्षण के लिए होगा विशेष सत्र, बिना किसी समुदाय से अन्याय किये मराठा समाज को मिलेगा आरक्षण


नागपुर: मराठा आरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधान सभा में कहा कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगा, जिसके बाद इस पर विचार किया जाएगा और मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए फरवरी में विधानमंडल का एक विशेष सत्र बुलाया जाएगा। 

शिंदे ने कहा, “मैं प्रमाणित करता हूं कि मराठा समुदाय को यह आरक्षण देते समय किसी भी समुदाय के साथ कोई अन्याय नहीं किया जाएगा। मराठा समुदाय को आरक्षण देने के संबंध में मैंने छत्रपति शिवाजी महाराज की शपथ ली है और मैं अब भी इस पर कायम हूं।”

उन्होंने कहा, “अगर मराठा समाज के अलावा किसी अन्य समाज को परेशानी होती तो मैं तब भी यही शपथ लेता, इसलिए मैं आपको एक बार फिर आश्वस्त करता हूं कि मैं कहीं भी पीछे नहीं हटूंगा। मराठा समाज को टिकने वाला आरक्षण मिलेगा।”