logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ओवरफ्लो ब्रिज निर्माण में होगी देरी, मनपा ने काम पूरा करने के समय में की बढ़ोतरी


नागपुर: नागपुर के अंबाझरी तालाब के ओवर फ्लोपॉइंट पर निर्माणाधीन ब्रिज के काम को पूरा किये जाने को लेकर नई डेडलाइन सामने आयी है. इस ब्रिज को पीडब्लूडी के माध्यम से बनवाया जा रहा है. दावा था की अगस्त के महीने में ब्रिज का काम पूरा कर लिया जायेगा और ट्रैफिक भी शुरू हो जायेगा लेकिन अब इस काम को करने वाले ठेकेदार ने 30 सितंबर तक काम पूरा किये जाने की जानकारी दी है.

ज्ञात हो कि, पुछले साल सितबर में आई बाढ़ में ओवरफ्लो ब्रिज को बड़ा विलन माना गया था। पुल निचे होने के कारण पानी सड़क के ऊपर से बह गया था। जिसके कारण आसपास के परिसर में रहने वाले वाले लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद राज्य सरकार ने पुराने पुल को तोड़कर नया पुल बनाने का तय किया। 

मई में शुरू हुआ पुल का काम 

इस साल मई में राज्य लोकनिर्माण विभाग ने मई में पुल को तोड़ने का काम शुरू किया। राज्य सरकार ने चार महीने में पुल को तोड़कर नया पुल बनाने की बात कही थी। हालांकि, काम की गति के कारण वह पूरा नहीं होता दिखा रहा। जिसको देखते हुए प्रशासन ने ब्रिज के निर्माण का समय सितंबर तक बढ़ा दिया है।