logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

दिसंबर के बचे दिनों में नहीं पड़ेगी ठंड! मौसम विभाग का अनुमान, करीब 15-16 डिग्री रहेगा न्यूनतम तापमान


नागपुर: नए साल के आगाज के समय नागपुर समेत विदर्भ के मौसम में बदलाव हो सकता है. मौसम विभाग ने नागपुर में 30 दिसंबर से 3 जनवरी के बीच बारिश का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग के मुताबिक, 29 दिसंबर से एक पश्चिमी विभोक्ष तैयार होगा जिसका असर विदर्भ पर पड़ने के आसार है. 

दिसंबर की शुरुआत से नागपुर समेत पूरे विदर्भ में कड़ाके की ठण्ड पड़ रही थी. हालांकि मौसम विभाग की ताजा अपडेट में विदर्भ ठंड से राहत मिलने की संभावना है. मौसम विभाग ने भी अनुमान जारी कर 31 दिसंबर तक पारा 15 से 16 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान जताया है. 

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत में 29 दिसंबर को नया वेस्टर्न डिस्टर्बन्स तैयार होगा. जिससे आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है. इस दौरान न्यूनत्तम तापमान में बढ़ोत्तरी जबकि अधिकतम तापमान में मामूली कमी देखने को मिलेगी। इस बीच हलकी बारिश की भी संभावना है. 3 जनवरी के बीच विदर्भ के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है. 

नागपुर में  फिलहाल अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा, सामान्य से एक डिग्री अधिक होने के साथ ही धूप की तीव्रता तेज होने से ठंड का असर ज्यादा नहीं दिखा। वही सुबह का पारा भी सामान्य से अधिक 14.8 डिग्री के करीब बना हुआ है. 

देखें वीडियो: