logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुबह मिला धमकी भरा मेल


नागपुर: नागपुर के बाबासाहेब अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की घमकी वाला एक मेल आया है। पिछले कुछ घंटे में देश के कई अन्य शहर के एयरपोर्ट को उड़ाने की भी धमकी मिली है, जिसके बाद अब नागपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा बड़ा दी गई है।

नागपुर के डॉ बाबासाहेब आंबेडकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सोमवार सुबह 10:30 बजे ईमेल के जरिए एयरपोर्ट और विमान को उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद नागपुर एयरपोर्ट पर बीडीडीएस और डॉग स्क्वायड भी तैनात कर दिया गया है। 

सीआईएसएफ की टीम अतिरिक्त निगरानी बरत रही है। सुरक्षा जांच पहले के मुकाबले बढ़ा दी गई है। पार्किंग एरिया में वाहनों की जांच की जा रही है। विमानतल की सीमा के बाहर भी गश्त की जा रही है। साथ ही पुलिस भी एयरपोर्ट की सुरक्षा में लगी हुई है। वैसे एयरपोर्ट अथॉरिटी और नागपुर पुलिस ने नागरिकों से किसी भी तरह सुरक्षा को लेकर निश्चित रहने की अपील की है।