logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: हनुमान मंदिर में चोरी करने वाले तीन लोग गिरफ्तार, हुड़केश्वर पुलिस की कार्रवाई


नागपुर: नागपुर के हुड़केश्वर पुलिस थाना अंतगर्त  बेसा रोड घोगली स्थित एक सार्वजनिक हनुमान मंदिर में हुई चोरी मामले में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उनके पास से चोरी की दुपहिया वाहन सहित चोरी का करीब 60800 रुपयो का माल भी बरामद किया गया है। चोरी की वारदात को अंजाम देते समय आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे और उसी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को ढूंढ कर हवालात पहुंचाया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में रितेश उर्फ मोंटू रमेश सोनकुसरे, अंकुश बंडूजी मडके और प्रतीक उर्फ शुभम हंसराज फुलझेले निवासी का समावेश है।

फरियादी प्रवीण शिवमूरद बेसा रोड घोगली परिसर में रहते हैं और परिसर स्थित सार्वजनिक हनुमान मंदिर में पुजारी के रूप में भी काम करते हैं। 3 जनवरी की सुबह अज्ञात चोरो ने मंदिर के ताले तोड़कर दान पेटी से ₹10000 की नगदी और एक एमप्लीफायर चोरी किया था।

सुबह जब इस चोरी होने की बात का पता चला तो इसकी शिकायत हुड़केश्वर पुलिस से की गई। जांच के दौरान ही पुलिस को आरोपियों के सीसीटीवी पुलिस के हाथ लगे थे जिसके आधार पर ही दुर्गा नगर ग्राउंड के पास पुलिस ने एक दुपहिया गाड़ी पर जाते हुए इन तीनों को हिरासत में लिया। 

पूछताछ करने पर आरोपियों ने मंदिर में चोरी करने के बात कबुल की। साथ ही एक अन्य दोपहिया वाहन भी आरोपियों के पास से मिला जिसे भी चुराने की बात पुलिस को बताई। इन तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने 2 मोटरसाइकिल सहित करीब 60800 रुपयो का माल पुलिस ने बरामद किया है।