logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

एक के पीछे एक भिड़े तीन ट्रक; समृद्धि महामार्ग पर हादसा, एक की मौत, दो जख्मी


नागपुर: नागपुर के समृध्दि महामार्ग पर लापरवाही से अपने ट्रक रोकना चालकों को भारी पड़ गया. 2 ट्रक सड़क पर खड़े किए गए थे. ऐसे में तीसरा ट्रक पीछे से आकर भिड़ गया जिसके चलते तीनों ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई और 2 ट्रक चालक बुरी तरह जख्मी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है तो वहीं आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जिसकी भी तलाश की जारी है. 

मृतक सोनभद्र, उत्तरप्रदेश निवासी सतीशकुमार विजय सिंह बताया जा रहा है. जख्मियों में कन्हान निवासी राजन होरीलाल सिंह और संग्रोली, मध्यप्रदेश निवासी रामचंद्रपाल रामानुज अर्जुनपाल का समावेश है. 

जानकारी के अनुसार, तीनों ट्रक मुंबई से नागपुर की ओर आ रहे थे. पहले ट्रक के चालक ने समृध्दि चैनल के गांधी खापरी परिसर में अपना ट्रक रास्ते पर खड़ा कर दिया था. जबकि वहां पार्किंग की अनुमति नहीं थी. इसके पीछे राजन सिंह ने अपना ट्रक खड़ा कर दिया. 

गुरुवार तड़के ट्रक का चालक रामचंद्रपाल मुंबई से नागपुर की ओर आ रहा था. अंधेरा होने के कारण वह अनुमान नहीं लगा पाया कि सामने दिख रहे 2 ट्रक रुके हुए हैं. ट्रक के पार्किंग लाइट भी बंद थे. ऐसे में उसका ट्रक राजन के ट्रक से भिड़ गया. राजन का ट्रक सामने खड़े ट्रक से भिड़ा. 

पिछले 2 ट्रकों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए. रामचंद्रपाल के ट्रक का क्लिनर सतीशकुमार केबिन के भीतर ही फंस गया. गंभीर जख्मी होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. राजन और रामचंद्रपाल भी जख्मी हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही हिंगना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सबसे सामने खड़े ट्रक का चालक अपना वाहन लेकर भाग चुका था. काफी मशक्कत के बाद सतीश का शव केबिन से बाहर निकाला गया. पुलिस ने तीनों ट्रकों के चालक के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है. 

देखें वीडियो: